देश राज्यों से बड़ी खबरें-( 29- 08- 2025)देशभर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं।
देश राज्यों से बड़ी खबरें- 29- 08- 2025
(1) मोदी 8वीं बार जापान दौरे पर पहुंचे, टोक्यो के कलाकरों ने गायत्री मंत्र से स्वागत किया; होटल में प्रवासी भारतीयों से मिले
(2) भागवत बोले-न मैं रिटायर हो रहा, न किसी से कहा, संघ चाहेगा, तब तक काम करने को तैयार; भाजपा-RSS में मतभेद हो सकते, मनभेद नहीं
(3) भागवत बोले- संघ सरकार के फैसले नहीं लेता, हम सिर्फ सलाह देते हैं; भाजपा-RSS में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं
(4)परिवार में 3 बच्चे होना जरूरी, धर्मांतरण से बढ़ रहा आबादी का असंतुलन: मोहन भागवत
(5) बिहार -कांग्रेस-RJD के मंच से PM मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर बिफरे अमित शाह, नड्डा भी बरसे
(6)अमेरिकी टैरिफ के कारण उपजी चिंताओं के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि निर्यात संवर्धन मिशन शुरू करने पर तेजी से काम हो रहा है। सरकार ने कहा है कि निर्यातकों के साथ वे मजबूती से खड़ी हैं। हितों की हिफाजत होगी।
(7)कपास आयात पर ड्यूटी-फ्री छूट दिसंबर 2025 तक बढ़ी, सरकार बोली- वैश्विक बाजार में मिलेगी ताकत
(8) मुंबई में मराठा आंदोलन की हलचल तेज, आज से अनिश्चितकालीन उपवास शुरू करेंगे जरांगे;
(9)मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण पर सभी दल एकमत, सीएम आवास पर हुई सर्वदलीय बैठक में हुआ फैसला
(10) देशभर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है? दरअसल इसी दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। ध्यान सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था
(11) 37 साल बाद पंजाब में बाढ़ से ऐसी तबाही, डेढ़ लाख एकड़ फसलें डूबीं, 150 गांवों के लोग-360 जवान फंसे; नहीं पहुंच रही राहत
(12) बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्यों में हाहाकार, यूपी से लेकर तेलंगाना तक पानी-पानी; अभी राहत नहीं
(13)ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाया, धमकाया पर सब बेकार; भारत खरीदेगा और ज्यादा रूसी तेल- रिपोर्ट
You may also like: ✍🏻 जनसँख्या से संबंधित महतवपूर्ण प्रश्न-
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.