Sat , Sep 06 2025
◆ पीएम मोदी की यात्रा रद्द होने की पहले से ही संभावना जताई जा रही थी
◆ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी
Sep 06, 2025 7:49 AM IST
नई दिल्ली: ट्रंप टैरिफ के चलते बने ग्लोबल टेंशन के माहौल में भी भारत के लिए खुशखबरी आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त हुए हप्ते में 3.51 अरब डॉलर बढ़ गया. सप्ताह के अंत में फॉरेक्स रिजर्व बढ़कर 694.23 अरब डॉलर हो गया. 29 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. वहीं, बीते हफ्ते पाकिस्तान के भी रिजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.39 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया था. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक, फॉरेन करेंसी असेट्स 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 583.94 अरब डॉलर हो गयी.
डॉलर के हिसाब से, फॉरेन करेंसी असेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-यूएस करेंसीज की वैल्यू बढ़ने-घटने का असर भी शामिल होता है. रिजर्व बैंक ने कहा कि हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व का वैल्यू 1.77 अरब डॉलर बढ़कर 86.77 अरब डॉलर हो गई. सेंट्रल बैंक ने बताया कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 40 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर हो गया. सेंट्रल बैंक के डेटा के मुताबिक, इस हफ्ते IMF के पास इंडिया का रिजर्व भी 18 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गया.
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. एसबीपी ने एक बयान में कहा कि 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में एसबीपी का विदेशी मुद्रा भंडार 14.30 मिलियन अमेरिकी डॉलर था. बयान में कहा गया कि वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध विदेशी मुद्रा भंडार 5.35 मिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया. एसबीपी ने बताया कि इससे देश का कुल तरल विदेशी भंडार 19.65 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया.
06 सितम्बर शनिवार 2025-26
नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला परिसर में बुधवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठान स्थल से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी हो गया। इस वारदात से पूरे आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया। पीड़ित कारोबारी सुधीर जैन ने कोतवाली थाने में ई-एफआईआर दर्ज कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसके जल्द गिरफ्तार होने की संभावना जताई है।
जानकारी के मुताबिक, लाल किला परिसर स्थित 15 अगस्त पार्क में 28 अगस्त से जैन धर्म से जुड़ा धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है, जो 9 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए विशेष मंच तैयार किया गया था, जहां केवल धोती-कुर्ता पहने और अनुमति प्राप्त लोगों को बैठने दिया जा रहा था। सिविल लाइंस निवासी कारोबारी सुधीर जैन हर दिन अपने घर से पूजा के लिए कीमती कलश लेकर आते थे। पुलिस के अनुसार, यह कलश 760 ग्राम सोने से बना है और इसे 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना से सजाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भी सुधीर जैन पूजा के लिए कलश लेकर पहुंचे थे। कलश को पूजा स्थल पर रख दिया गया और आसपास श्रद्धालु बैठ गए। इस बीच, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम आयोजक और अन्य लोग उनके स्वागत में व्यस्त हो गए। इसी दौरान मंच पर मौजूद लोगों का ध्यान कलश से हट गया। कुछ समय बाद जब दोबारा कलश की ओर देखा गया, तो वह गायब था। पहले लगा कि शायद कहीं दबा हो, लेकिन ओम बिड़ला के जाने के बाद जब तलाश शुरू हुई तो कलश चोरी होने का खुलासा हुआ।
कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी की देखरेख में गठित टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि संदिग्ध शख्स कई दिन से धोती-कुर्ता पहनकर आयोजन स्थल के आसपास घूम रहा था। वह आयोजकों और श्रद्धालुओं से घुल-मिल गया और मौके का फायदा उठाकर मंच तक पहुंच गया। जैसे ही ओम बिड़ला के आगमन की सूचना से अफरा-तफरी मची, उसने कलश छिपाया और भीड़ लौटने से पहले फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें संदिग्ध की गतिविधियां दर्ज हैं।
[06/09, 1:17 pm] null: देशभर में एक साथ लागू होगा SIR, विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Leave a Reply