दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-12-09-2025
दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-12-09-2025
(1) सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, सितंबर 2030 तक होगा कार्यकाल; इस्तीफा देने के 53 दिन बाद दिखे जगदीप धनखड़
(2) PM मोदी के मणिपुर दौरे से 2 दिन पहले हिंसा, उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, आग लगाई; 13 सितंबर को मोदी चुराचांदपुर-इंफाल जाएंगे
(3) मोहन भागवत बोले: 'जब तक लोग और राष्ट्र वास्तविक स्वरूप को नहीं समझेंगे, तब तक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा'
(4) भागवत ने कहा अमेरिका का नाम लिए बिना कहा, 'अगर दूसरे लोग सोचते हैं कि भारत के बड़े होने और प्रगति करने पर हमारा क्या होगा? तो टैरिफ का मुद्दा उठता है।' आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अगर इंसान अपना रवैया 'मैं' से बदलकर 'हम' कर ले, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, कि दुनिया समाधान खोज रही है।
(5) कोई सच्चाई नहीं', कांग्रेस और राहुल के 'वोट चोरी' के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
(6) दिल्ली-एनसीआर ही क्यों? देश भर के लोगों को साफ हवा का अधिकार, प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
(7) मलेशिया घूमने का समय है, लेकिन… उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण में नहीं पहुंचे राहुल, भड़की भाजपा
(8)मॉरीशस PM ने पत्नी संग रामलला के दर्शन किए, CM योगी भी रहे साथ; सुबह काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में की थी पूजा
(9) दिल्ली के बाद अब बॉम्बे HC में बम की धमकी, लिखा- जुमे की नमाज के बाद बम फटेगा; दोनों कैंपस खाली कराए गए, तलाशी जारी
(10) 'कुछ लोग समानांतर BJP चला रहे हैं...' हरियाणा के मंत्री अनिल विज का विस्फोटक दावा
(11) सिक्किम में लैंडस्लाइड, 4 की मौत, आगरा में 40 गांव डूबे; हिमाचल में बाढ़-बारिश से अब तक 380 की मौत
(12)14 सितंबर को एशिया कप की भिड़ंत में भारत पाकिस्तान मैंच के 50% टिकट अनसोल्ड, खत्म हो गया क्रेज या फैंस कर रहे बॉयकॉट?
(13) सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंक की तेजी, 81,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक ऊपर; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स चढ़े
(14)नेपाल हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 51 पहुंचा, इनमें एक भारतीय महिला भी; सुशीला कार्की का पीएम बनना लगभग तय
You may also like: Ayushman Bharat Yojana 2026: Latest Update, 70+ Age Ke Liye Kya Hai Naya?
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.