पीएम मोदी को मिली 1300 तोहफों की आज से ई-नीलामी, देवी भवानी की मूर्ति की बेस प्राइज ₹1 करोड़; पैरालंपिक मैडलिस्टों के जूते भी बिकेंगे 17-09-2025
दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें (1) प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दुनियाभर के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भूटान के प्रधानमंत्रियों ने जहां पीएम मोदी को बधाई दी है और उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी को बधाई दे चुके हैं
(2) दुनिया आपके मार्गदर्शन पर भरोसा जता रही', राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बधाई
(3) पीएम मोदी का 75 वां जन्मदिन-राहुल गांधी ने बधाई दी,BJP ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा; राजनाथ और शाह ने सुनाई मोदी स्टोरी
(4) मोदी बोले- नया भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता, हम घर में घुसकर मारते हैं, ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया
(5) 'उनके आतंकी अड्डे उड़ाए, ये जैश ने भी कुबूला...', मध्यप्रदेश के धार से PM मोदी ने किया पाकिस्तान पर धारदार प्रहार :
(6) मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं, वही खरीदें जिसमें देशवासी का पसीना हो, भारतीय सामान खरीदकर GST कटौती का फायदा उठाएं
(7) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने और उनकी मां का एआई-जनरेटेड वीडियो जारी करने पर पटना उच्च न्यायालय ने कड़ा एतराज व्यक्त किया है। कोर्ट ने अब कांग्रेस को यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी सोशल मीडिया से अविलंब वीडियो डिलीट करें
(8) पीएम मोदी को मिली 1300 तोहफों की आज से ई-नीलामी, देवी भवानी की मूर्ति की बेस प्राइज ₹1 करोड़; पैरालंपिक मैडलिस्टों के जूते भी बिकेंगे
(9) कुछ लोग कहते थे भारत-पाक संघर्ष उन्होंने रुकवाया, अब पता चल गया न', इशाक डार के बयान पर राजनाथ सिंह
(10) राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने राजनीतिक परिपक्वता और कुशल रणनीति के बल पर रियासतों को शांति से भारत में मिला लिया। भारत और भारत के लोग सदैव सरदार पटेल जी के ऋणी रहेंगे। सरदार पटेल जी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन पोलो शुरू किया। आज उस ऑपरेशन के विजय की वर्षगांठ है।
(11) कर्नाटक में SBI से ₹21 करोड़ की डकैती, हथियारबंद लुटेरे सेना जैसी वर्दी में आए थे; स्टाफ को बंधक बनाया, 20 किलो सोना लेकर फरार
(12) सुप्रीम कोर्ट बोला-पराली जलाने वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं, जुर्माना नाकाफी, किसानों को जवाबदेह बनाना जरूरी; एजेंसियां वायु प्रदूषण से निपटने के उपाय बताएं
(13)जयपुर में पीट-पीटकर मां को मार डाला, बेहोश होने के बाद भी मुक्के मारता रहा बेटा, पति बचाने की कोशिश करता रहा
(14) एशिया कप 2025 में आज UAE का सामना PAK से, जीतने वाली टीम सुपर-4 में पहुंचेगी, हारने वाली बाहर होगी
(15)सेंसेक्स 300 अंक ऊपर 82,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 100 अंक चढ़ा, अर्बन कंपनी का IPO 63% ऊपर लिस्ट; बैंकिंग शेयरों में 2% की तेजी।
You may also like: BGMI 4.5 Naruto Update: Naruto Mode Me Chicken Dinner Kaise Jeete? Best Landing Spot, Jutsu Aur Pro Tips
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.