LifeDb home LifeDb
News

"भैयादूज पर बंद होंगे बाबा केदार के कपाट, आज पंचमुखी डोली को मंदिर में किया जाएगा विराजमान'

By Mani 2 min read

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें :22 अक्टूबर बुधवार

1.मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में अन्याय का बदला लिया, दीपावली पर 'देश के नाम लेटर' में श्री राम से प्रेरणा लेने की बात कही

2. व्यापारिक इतिहास का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार, दिवाली पर देश में हुई 6.05 लाख करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री

3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीएसटी दरों में राहत और स्वदेशी अपनाने के 'मजबूत ब्रांड एंबेसडर' के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को अभूतपूर्व रूप से प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी का 'वोकल फॉर लोकल' और 'स्वदेशी दीपावली' का आह्वान जनता के बीच गहराई से गूंजा। 87% उपभोक्ताओं ने भारतीय वस्तुओं को विदेशी वस्तुओं के मुकाबले प्राथमिकता दी, जिससे चीनी उत्पादों की मांग में तेज गिरावट दर्ज की गई

4.मिशन बिहार पर पीएम मोदी और शाह; 24 अक्टूबर को अलग-अलग जिलों में एक साथ चुनावी सभा

5.दिवाली पर प्रदूषण ने तोड़ दिया चार साल का रिकॉर्ड... PM 2.5 का स्तर 675 के पार, साउंड लिमिट की भी उड़ी धज्जियां

6.राष्ट्रपति मुर्मू 4 दिनों के दौरे पर केरल पहुंची; राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने स्वागत किया

7. लद्दाख के नेता पहुंचे दिल्ली, आज गृह मंत्रालय के साथ होगी बैठक; वांगचुक की रिहाई का उठ सकता है मुद्दा

8.बिहार में चुनाव एलान के बाद 71.32 करोड़ से अधिक की जब्ती, पाबंदी के बावजूद पकड़ी जा रही शराब

9. एक हफ्ते में भरे जाएं बंगलूरू के सभी गड्ढे', बदहाल सड़कों की आलोचना के बाद CM सिद्धारमैया का एलान

10.मथुरा के पास मालगाड़ी के 12 डिब्बे हुए डिरेल; हादसे के चलते दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोटा मार्ग पर ट्रेनें बाधित

11.भैयादूज पर बंद होंगे बाबा केदार के कपाट, आज पंचमुखी डोली को मंदिर में किया जाएगा विराजमान

12.टाटा ट्रस्ट में विवाद के बीच श्रीनिवासन लाइफटाइम ट्रस्टी नियुक्त, 23 अक्टूबर को समाप्त हो रहा था कार्यकाल,

13. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, भारतीय-अमेरिकियों को दीं शुभकामनाएं; पीएम मोदी के बारे में कहा,अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और उन्हें एक "महान व्यक्ति" और "महान मित्र" कहा, साथ ही व्यापार और क्षेत्रीय शांति में अमेरिका-भारत संबंधों पर अपनी बात रखी

14.केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट, पुडुचेरी में हालात बिगड़े, कई सड़कें जलमग्न; 22 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद

15. दिपावली पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 63 अंक चढ़ा, निफ्टी 25850 के पार पहुंचा।


You may also like: 21 जुलाई 2026 की ताज़ा खबरें: ईरान-अमेरिका तनाव, संसद मानसून सत्र, मौसम, बिजनेस और देश-दुनिया की 50+ बड़ी अपडेट

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.