अयोध्या - कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज, पवित्र डुबकी के लिए रामनगरी में उमड़े लाखों भक्त; ड्रोन से निगरानी
देश राज्यों से बड़ी खबरें:05 नवम्बर बुधवार 2025
!! कार्तिक पूर्णिमा!!
1.बिहार चुनाव के पहले चरण का प्रचार खत्म, 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को मतदान, आखिरी दिन धुआंधार प्रचार
2. '14 नवंबर को NDA 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा...', बिहार में पहले फेज की वोटिंग से पहले बोले अमित शाह
3.ट्रंप की PM मोदी से अक्सर होती है बात, अंतिम चरण में भारत-US ट्रेड डील; वाइट हाउस का दावा
4. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 8 की मौत, 16 घायल यात्री सिम्स और अपोलो में भर्ती, कोरबा-बिलासपुर रूट पड़ा ठप
5.आर्मी चीफ बोले- आज कोई भी देश अकेले सुरक्षित नहीं, साझा इनोवेशन ही सुरक्षा कवच; ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना को ज्यादा आजादी मिली
6.आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेगी वर्ल्ड चैंपियन महिला टीम, प्लेयर्स स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं; दीप्ति बोलीं- उन्हें क्या गिफ्ट दें, जल्द तय करेंगे
7.उपराष्ट्रपति का राजनांदगांव दौरा आज: नेत्र चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन, लखपति दीदी सम्मेलन में होंगे शामिल
8. 'सुरक्षा-शांति चाहिए तो हमास, हिज्बुल्ला का खात्मा जरूरी', आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-इजरायल में मंथन
9. राजस्थान हाईकोर्ट ने हाल में राज्य में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इसे जीवन के अधिकार के उल्लंघन से जोड़ते हुए राज्य सरकार से सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदमों पर तत्काल जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति अनूप सिंह और न्यायमूर्ति पीएस भाटी की खंडपीठ ने हाल की घटनाओं का हवाला दिया
10.जैसलमेर में स्लीपर बस में 26 लोगों की मौत, फलोदी में टेंपो-ट्रक टक्कर में 15 लोगों की जान जाना और जयपुर में डंपर की टक्कर से 14 लोगों की मौत। इन हादसों ने कोर्ट को तत्काल कार्रवाई पर जोर देने के लिए मजबूर किया है। कोर्ट ने मेडिकल, पीडब्ल्यूडी, होम, ट्रांसपोर्ट और एनएचएआई समेत कई सरकारी विभागों के वकीलों को भी सड़क सुरक्षा पर रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया है
11. मंगलगान की जगह मची चीख-पुकार ! जोधपुर के हरढाणी गांव में शादी वाले घर में सिलेंडर फटा; 13 घायल 2 की हालत नाजुक,यह राजस्थान में पिछले 5 दिनों में तीसरा हादसा है
12. अयोध्या - कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज, पवित्र डुबकी के लिए रामनगरी में उमड़े लाखों भक्त; ड्रोन से निगरानी
13.हारिस रऊफ दो मैच के लिए सस्पेंड, सूर्या पर जुर्माना, ICC ने एशिया कप विवाद पर सुनाई सजा
14. कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और हिमपात से बढ़ी ठंड; सफेद चादर में लिपटे गुलमर्ग-सोनमर्ग
15. मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट्स से ट्रस्टी पद छोड़ा, रतन टाटा के आदर्शों का हवाला दिया, विवाद से बचाव के लिए फैसला लिया
16.अमेरिका के केंटकी राज्य में कार्गो प्लेन क्रैश, 3 की मौत, 11 घायल; 8km के दायरे तक लोगों को घर से नहीं निकलने का आदेश
You may also like: ENVIRONMENT ONELINER GK 📚 📚 📚
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.