Mon , Nov 10 2025
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 10 नवंबर 2025
1.हाईवे किनारे चल रहे ढाबों पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, दुर्घटना की बड़ी वजह बताते हुए जारी किया सरकार और NHAI को नोटिस
2. दूसरे फेज की 122 सीटों पर वोटिंग कल, 45399 बूथों पर आज EVM पहुंचेंगी; गयाजी के 3 गांवों में 25 साल बाद वोटिंग
3. SIR के खिलाफ बंगाल कांग्रेस भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, TMC का दावा- SIR के डर से 15 मौतें हुईं; राज्य में 5.15 करोड़ से ज्यादा फॉर्म बंटे
4. फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से 360kg विस्फोटक मिला, असॉल्ट राइफल और कारतूस जब्त, 2 दिन पहले कश्मीर में इसके लॉकर से AK-47 मिली थी; दो गिरफ्तार
5. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2900kg विस्फोटक जब्त किया, 2 डॉक्टरों समेत 7 गिरफ्तार, 2 राइफल-2 पिस्टल भी बरामद; दो आतंकी संगठनों से जुड़े तार
6.महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
7. बेंगलुरु एयरपोर्ट में नमाज पढ़ने का VIDEO, BJP का सवाल- RSS परेड पर कर्नाटक सरकार को आपत्ति है, क्या इन्हें CM ने मंजूरी दी
8.जेल में चल रही पार्टी, शराब और स्नैक्स के साथ मस्ती करते कैदी; बेंगलुरु जेल की वीडियो हुआ वायरल
9. योगी बोले- जिन्ना पैदा न होने पाए, दफन कर देना, बांटने वालों को पहचानें, यूपी के स्कूलों में रोज वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा
10.नया आधार एप लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे, फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं, फोन में 5 फैमिली मेंबर के आधार रख सकेंगे
11. बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, बेटियों को USA से बुलाने की खबर
12.पटना में छत गिरी, परिवार के 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी, 3 बच्चों की मलबे में दबने से जान गई; इंदिरा आवास योजना से बना था घर
13. डोनाल्ड ट्रम्प हर अमेरिकी को ₹1.7 लाख देंगे, कहा- टैरिफ से बहुत पैसे आए हैं, इसका विरोध करने वाले मूर्ख
14.सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 83,535 पर बंद, निफ्टी 25,600 के करीब; IT, मेटल और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही
Leave a Reply