Post Details

पतंजलि के 'धोखा' वाले च्यवनप्राश एड पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट बोला- दूसरों को नीचा नहीं दिखा सकते, 72 घंटे के भीतर सभी प्लेटफॉर्म से हटाओ

Mani

Tue , Nov 11 2025

Mani

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 11 नवंबर 2025

1.'मैं भारी मन से यहां आया हूं, साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा', भूटान से PM ने दहशतर्दों को दी कड़ी चेतावनी,उन्होंने ये भी कहा कि वे बीती रात जांच एजेंसियों के संपर्क में रहे और धमाके से जुड़ी जानकारी लेते रहे। सोमवार शाम दिल्ली में बम धमाका हुआ और पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार सुबह भूटान पहुंचे

2.भूटान के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना पर दुख व्यक्त किया और साथ ही ये भी कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने दिल्ली विस्फोट की घटना को साजिश करार दिया।

3.दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा दिल्ली में कल हुई दुखद घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं

4.दावा- दिल्ली ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल, डेटोनेटर का इस्तेमाल, मरने वालों की संख्या 12 हुई; PM मोदी बोले- गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे

5. दिल्ली ब्लास्ट के बाद UN में बोला भारत- सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी, कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनानी होगी

6.दिल्ली ब्लास्ट-पुलवामा से डॉ. उमर का दोस्त डॉ. सज्जाद गिरफ्तार, मां और भाइयों के बाद पिता भी हिरासत में; गृह मंत्रालय ने NIA को जांच सौंपी

7.3 बजे तक 60.40% बंपर वोटिंग, पहले फेज से 6% ज्यादा, सबसे अधिक 66.10% मुस्लिम बाहुल किशनगंज में, सबसे कम नवादा में 53.17% वोटिंग

8. न तो थके...न ही रिटायर होने के मूड में नीतीश....JDU के वॉर रूम पहुंचकर दे दिया विरोधियों को संदेश

9.बिहार में फिर नीतीशे सरकार या तेजस्वी के हाथ कमान? आज शाम आएंगे Exit poll

10.पतंजलि के 'धोखा' वाले च्यवनप्राश एड पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट बोला- दूसरों को नीचा नहीं दिखा सकते, 72 घंटे के भीतर सभी प्लेटफॉर्म से हटाओ


11.सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर 83,871 पर बंद, निफ्टी में भी 121 अंक की बढ़त, बजाज फाइनेंस 7.4% गिरा; ऑटो और IT शेयरों की मांग रही

12.पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अदालत के बाहर बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत।


Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.