Post Details

MP Vidhan Sabha Election 2023 Schedule: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तिथि का हो गया ऐलान, जानें कब डाले जाएंगे वोट | मध्य प्रदेश चुनाव 2023 की तारीखें: वोट डालने का समय जारी

Ajay Patel

Mon , Oct 09 2023

Ajay Patel


भोपाल. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में इसकी घोषणा की. प्रदेश में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे. इसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. बता दें, मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को 109, कांग्रेस को 114, बसपा को 2, सपा को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटें मिली थीं. इस साल मध्य प्रदेश में 75 हज़ार 304 सर्विस वोटर, थर्ड जेंडर 1373 वोटर, 5124 100+ मतदाता, 22 लाख 32 हजार 564 फर्स्ट टाइम वोटर्स, 80 से ज्यादा उम्र के 6 लाख 53 हजार 640 मतदाता, 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता, 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता वोट देंगे. प्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

बता दें, विधानसभा चुनाव का गैजेट नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर को जारी होगा. नामांकन भरने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी. 31 अक्टूबर को नामांकन की स्क्रूटनी होगी. उम्मीदवार 2 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 17 नवंबर को होगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी. उसी दिन इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

छतीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होंगे. छतीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं पांचों राज्यों में चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा. इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है. वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव के तारीखों की घोषणा की. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर हर दल से सुझाव लिए गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमने पांचों राज्यों का दौरा किया और सभी राजनीतिक दलों, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से चर्चा की.


चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी बदलाव कराना है, करा सकता है. ये बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं. इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा. 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी. तभी उन्हें इनकम टैक्स में छूट मिलेगी. बुजुर्ग लोगों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी. 5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे. इन्हें राज्य पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी.

वर्तमान विधानसभा

स्थितिक्रमदलसंख्या
सत्ताधारी दलभारतीय जनता पार्टी127
मुख्य विपक्षी दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस96
अन्य दलबहुजन समाज पार्टी2
समाजवादी पार्टी1
निर्दलीय4
कुल230

राजनीतिक दल

मध्यप्रदेश की राजनीति में मुख्य रूप से निम्नलिखित दल प्रभावी रहे हैं-

क्रमराजनैतिक दललघुरूपध्वजचिह्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
भारतीय जनता पार्टीभाजपा
बहुजन समाज पार्टीबसपा
समाजवादी पार्टीसपा
गोंडवाना गणतंत्र पार्टीगोंगपा

उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |

धन्यवाद

     Instagram Page :Follow lifedb_official on insta

     Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook

  Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin

      Twitter Profile: Follow lifedb_official on X


You may also like - Never give up doing anything

Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.