Thu , Nov 20 2025
नई दिल्ली: नीतीश कुमार ने रचा इतिहास 10वीं बार CM पद की शपथ; 25 मंत्री बनाए, NDA पूरी ताकत से एकजुट
20 नवंबर गुरुवार 2025-26
नई दिल्ली: पटना का गांधी मैदान आज एक बार फिर ऐतिहासिक गवाही देता नजर आया, जब नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। व्यापक जनसमर्थन, देशभर के नेताओं की उपस्थिति और अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह क्षण बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय फिर जोड़ दिया गया है। राज्यपाल ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
इसके साथ ही एनडीए गठबंधन की नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज की शुरुआत कर दी। समारोह में कुल 25 से अधिक मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें पहली बार मंत्री बनने वाली जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल रहीं।
▪️सम्राट चौधरी
▪️विजय कुमार सिन्हा
▪️विजय चौधरी
▪️विजेन्द्र यादव
▪️श्रवण कुमार
▪️मंगल पांडेय
▪️दिलीप जायसवाल
▪️अशोक चौधरी
▪️लेशी सिंह
▪️मदन सहनी
▪️नितिन नवीन
▪️रामकृपाल यादव
▪️संतोष सुमन
▪️सुनील कुमार
▪️मो जमां खान
▪️संजय सिंह टाइगर
▪️अरुण शंकर प्रसाद
▪️सुरेन्द्र मेहता
▪️नारायण प्रसाद
▪️रमा निषाद
▪️लखेन्द्र कुमार रोशन
▪️श्रेयसी सिंह
▪️डा प्रमोद कुमार
▪️संजय कुमार
▪️संजय कुमार सिंह
गांधी मैदान में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी:
बड़ी संख्या में लोग विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा दिखा। जगह-जगह 'जय बिहार', 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' जैसे नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने गमछे हवा में लहराकर नेताओं का अभिवादन किया। इस शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने वाला एक महत्वपूर्ण पहलू था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी। बिहार के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री स्वयं उपस्थित रहे। पीएम मोदी की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा और राजनीतिक महत्व को कई गुना बढ़ा दिया। प्रधानमंत्री के अलावा असम, हरियाणा, नागालैंड, मेघालय, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सहित 16 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मंच से छठ गीतों और भोजपुरी संगीत ने लोगों को लगातार ऊर्जा दी। मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने भीड़ में अलग उत्साह पैदा किया। कार्यक्रम का संचालन बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने किया, जिन्होंने पूरे संयम और जोश के साथ मंच गतिविधियों को संभाला। आज का यह शपथ ग्रहण सिर्फ एक औपचारिक घटना नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा, नेतृत्व में स्थिरता और भविष्य की नई उम्मीदों का प्रतीक बन गया। जनता की भारी मौजूदगी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि नीतीश कुमार की यह नई पारी राज्य की जनता की अपेक्षाओं के साथ शुरू हो रही है।
Leave a Reply