Mon , Dec 08 2025
NEWS HEADLINES
TOP 17 BREAKING NEWS
1. कांग्रेस में सीएम पद पाने के लिए देने होते हैं 500 करोड़ रुपये', सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर सियासी भूचाल।
2. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की हुंकार, बाबर के नाम से कहीं भी मस्जिद बनेगी तो वही परिणति होगी; बंगाल के बाद हैदराबाद में भी हुई है बाबरी मस्जिद की स्मृति में मस्जिद निर्माण की घोषणा।
3. हुमायूं कबीर की प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के लिए लगा नोटों का अम्बार, 11 टैंकों में भर्ती रुपयों की गिनती के लिए मंगानी पड़ी मशीन, 30 लोगों को किया गया नियुक्त, सिर्फ QR कोड स्कैन कर आये 93 लाख रुपये।
4.अल्पसंख्यक वोटरों में बड़ी सेंध कर सकते हुमायूं कबीरः 2021 विस चुनाव के अनुसार 74 सीटों पर 40% से ज्यादा हैं मुस्लिम वोटर, TMC ने जीती थीं 69 सीटें।
5. नदियाः चाकदह निवासी ‘बांग्लादेशी’ शंकर कुमार राय ने BJP विधायक असीम सरकार की मदद से CAA के तहत भारतीय नागरिकता मिलते ही थामा TMC का दामन।
6. कोलकाताः शादी के बाद से रुपयों के लिए बेनियापुकुर निवासी मोहम्मद अहरूद्दीन पर पत्नी-साली-साले कर रहे थे अत्याचार, हत्या की भी चेष्टा, जांच के बाद पत्नी गिरफ्तार, साला पहले से है हिरासत में।
7. क्रिसमस वीक में पार्क स्ट्रीट की तरह सजेगा दीघा, होटल होंगे रोशन, जगन्नाथ मन्दिर के सामने के रास्ते में विशेष सज्जा, नव वर्ष (31 दिसम्बर) की रात समुद्र के उपर आतिशबाजी।
8. SIR: ऑनलाईन फॉर्म जमा करने वाले 85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों के घर-घर जा रहे BLO, कागजातों की कर रहे जांच।
9. नदियाः 500 रुपयों के कई जाली नोटों के साथ स्थानीय BJP नेता गिरफ्तार।
10. फोर्ट विलियम में 16 दिसम्बर को आयोजित सेना के ‘विजय दिवस’ में शामिल होंगे 8 मुक्तियोद्धा सहित बांग्लादेश से आ रहे 20 प्रतिनिधि।
11. इंडिगो को DGCA के नोटिस का जवाब देने के लिए आज शाम 6 बजे तक का मिला समय।
12.SIR प्रक्रिया-तमिलनाडु में 84 लाख वोटर्स के फॉर्म जमा नहीं:कट सकता है नाम, बंगाल में ये संख्या 54 लाख से ज्यादा; 11 दिसंबर लास्ट डेट।
13. यूपीः बारात आई, जयमाला हुई, फेरे भी हुए! बदायूं की पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी शर्मा ने कान्हा से रचाई शादी, वृंदावन में सेवा व भक्ति में बिताना चाहती हैं जीवन।
14. अंतरराज्यीय फॉरेक्स फ्रॉड का मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार शर्मा दिल्ली से अरेस्ट; क्लोरोफॉर्म और चिली स्प्रे रखता था साथ, कोलकाता के एक मामले में था वांछित।
15. हैदराबाद में US कांसुलेट वाली सड़क का नाम होगा ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, ग्लोबल पहचान बढ़ाने की पहल।
16. यूपी: जालौन में इंस्पेक्टर की मौत में महिला सिपाही गिरफ्तार, 3 लाख का हार लिया, मांग रही थी 25 लाख; निजी फोटो से ब्लैकमेल का शक।
17.बांग्लादेश में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, छात्र-नेतृत्व वाली नई पार्टी ने जमात की शाखा से किया गठजोड़।
Leave a Reply