Mon , Dec 15 2025
भगवान को आराम कहां करने देते हैं’, सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को लेकर बोला?
Shri Banke Bihari Mandir Vrindavan: सुप्रीम कोर्ट में आज बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें मंदिर में भगवान के दर्शन करने का समय बढ़ाने का विरोध किया गया था. सुनवाई करते समय दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 3 पक्षों को नोटिस जारी किया और सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते के लिए टाल दी.
सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन में श्री बांके मंदिर में भगवान के दर्शन का वक्त बढ़ाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की. बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मथुरा के मथुरा के जिलाधिकारी, मंदिर मैनेजमेंट कमेटी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को नोटिस जारी किया है. अगली सुनवाई अब जनवरी के पहले हफ्ते में होगी. याचिका में मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के कुछ फैसलों को चुनौती दी गई है. इसमे भगवान के दर्शन का वक्त बढ़ाया जाना, देहरी पूजा को रोका जाना शामिल है.
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में टिप्पणी की और भगवान के दर्शन का समय बढ़ाने पर आपत्ति जताने पर सवाल उठाया कि मंदिर में भगवान के दर्शन का वक्त अगर बढ़ाया गया है तो इस पर क्या ऐतराज होना चाहिए? भगवान के आराम के वक्त उन्हें आराम कहां करने दिया जाता है. भगवान के आराम करने के वक्त आम श्रद्धालु उनके दर्शन नहीं कर सकते, लेकिन प्रभावशाली लोग बड़ी रकम देकर पूजा कर पाते हैं. पैसे देकर भगवान के आराम करने के वक्त भी उन्हें पूजा करने की इजाजत होती है, आखिर ऐसा क्यों होता है?
Leave a Reply