Fri , Jan 02 2026
!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!
02/01/2026
1. रिपोर्ट में दावा: 2047 तक 5.25 गुना बढ़ जाएगी भारतीय इकोनॉमी, 21 साल में प्रति व्यक्ति आय 2.5 लाख से बढ़कर होगी 13.5 लाख.*
2. 2025 में विश्वभर में हुई 128 पत्रकारों की हत्या, मिडिल ईस्ट सबसे खतरनाक क्षेत्र; सबसे ज्यादा गाजा में हुई मौतें
3.SIR की हियरिंग में आने से संन्यासियों-यौनकर्मियों तथा आदिवासी समुदाय को छूट, कागजात नहीं दिखा पाने पर भी वोटर लिस्ट में रहेगा नाम, EC का बड़ा निर्देश।
4.राज्य सरकार का सरकारी कर्मियों को गिफ्ट, अंडमान घूमने गए तो ‘लीव ट्रैवल कंसेशन’ के रूप में देगी विमान किराया।
5.किसी भी प्रकार की जरूरत में छात्र-छात्राओं का साथ देने का CM ममता का स्टूडेंट वीक पर संदेश।
6. पूर्व मेदिनीपुर के मोयना में 8 दिनों से लापता BJP कर्मी का तालाब से मिला शव, मोबाईल गायब।
7. SIR: 85 वर्ष से ज्यादा उम्र, गर्भवती महिला तथा गंभीर रूप से बीमार लोगों को सुनवाई के लिए बुलाने पर BLO के खिलाफ सख्त कदम, EC का निर्देश।
8. पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महिला को पति की सहमति के बिना गर्भपात कराने की दी इजाजत।
9.70 साल की उम्र, 702 KM साइकिलिंग... पीएम मोदी ने कर्नाटक से BJP विधायक सुरेश कुमार को फोन पर दी बधाई।
10.एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से सामान्य संक्रमण भी हो सकते हैं जानलेवा, WHO और ICMR की रिपोर्ट ने चेताया।
11.जम्मू: फलस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहनकर खेल के मैदान में उतरा कश्मीरी बल्लेबाज, प्रबंधन ने टीम से निकाला।
12. कर्नाटक सरकार की स्टडी में दावा: 91% लोग मानते हैं देश में चुनाव निष्पक्ष; वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा बोली- यह कांग्रेस के मुंह पर तमाचा।
13. रामलला की मूर्ति बनाने वाले योगीराज का भावुक VIDEO: छिप-छिप कर भगवान राम के दर्शन करता दिखा बंदर, बोले- वो पावन क्षण याद आए।
14. राजस्थान; वंदे भारत में चैकिंग, 2100 लोगों से 40 लाख वसूले:परिजनों को सीट तक छोड़ने गए, ऑटोमेटिक गेट बंद, तो भरना पड़ा पूरा किराया।
15. ईरान में नए साल की शुरुआत के साथ हिंसक हुए प्रदर्शन, 6 लोगों की मौत, खामेनेई के खिलाफ विद्रोह।
16. भारत में KFC और Pizza Hut के ऑपरेटर्स का विलय तय, 934 मिलियन डॉलर की बड़ी डील।
Leave a Reply