पिता (short heart touching poem for father )
पिता
एक छत जिसके अक्स में महफूज हम,
जिसके होने से हो मुझसे दूर सारे ग़म,
जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया,
जिस आंगन में मैंने जीवन बिताया,
गुरूर है मुझे मेरे सिर पर है पिता का साया,
कांधे पर बिठाकर तेरा घुमाना,
गोद में उठाकर तेरा जगाना,
जब छूटेगा पीहर याद आएगा वो जमाना,
क्षण भर आंखों से ओझल होने पर
वो पूछता मेरा हाल बार-बार है,
एक दिन दहलीज पार करा देगा,
ये कैसा पिता का किरदार है।
करे न कभी खुद से दूर मुझे,
बस दस्तूर जमाने का मजबूर कर देता है,
थब भी कोई ख्वाहिश अधूरी मेरी,
चेहरे को बेनूर कर देता है,
पूरी करके वो ख्वाहिश,
उदासी दूर कर देता है।
!! शेयर करें !!
उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद !
Instagram Page :Follow lifedb_official on insta
Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook
Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin
Twitter Profile: Follow lifedb_official on X
You may also like: National Festival of Tree Planting (Van Mahotsav) in India 2023
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.