Sun , Jun 25 2023
भारत विविधता में एकता का देश है जहाँ आपको हर तरह के लोग अपनी अलग संस्कृति, रीति-रिवाज आदि बिखेरते मिलेंगे। जैसे अनेक सब्जियों को मिलाकर एक स्वादिष्ट सब्जी बनती है, ठीक उसी तरह भारत में भी बहुत से धर्मों का समागम है जो मिलकर इस देश को धर्मनिरपेक्ष बनाता है। उत्तर भारत में पर्यटन स्थल की कोई कमी नहीं है। आप भारत के पर्यटन स्थल देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। जहाँ एक तरफ रंग-बिरंगी वादियाँ दिखेंगी तो दूसरी ओर समुद्र की ऊँची उठती लहरें। कही आसमान छूने वाले पहाड़ दिखेंगे तो कहीं खिलखिलाते बगीचे।बस ज़रूरत है ठहर कर इन्हें समटने की।
भारत के पर्यटन स्थल
खिलखिलाते हुए एक ऐसी सवारी के लिए तैयार हो जाओ जो आपको कृतार्थ कर देगी।चलिए अब विस्तार से भारत के पर्यटन स्थल की सूची की पर नज़र डालते हैं:
ताजमहल रोजाना सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है , लेकिन शुक्रवार को इसे नमाज के लिए बंद रखा जाता है|
ताजमहल में अभी भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपया और विदेशी पर्यटकों के किये 1100 रुपया है, और शाहजहाँ – मुमताज की कब्र देखने के लिए सभी पर्यटकों को मुख्या गुम्बद में जाने के लिए 200 रुपया का ticket अलग से खरीदना होता है|
वैसे तो यहां आप साल भर जा सकते हैं। लेकिन राजस्थान एक गर्म प्रदेश है, इसलिए मैं आपको सर्दी के मौसम ( अक्टूबर-नवम्बर ) में जाने की सलाह दूंगा।
कन्याकुमारी तीनों ओर से असीमित पानी से घिरा हुआ है। एक ओर अरब सागर है, दूसरी ओर हिन्द महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी। यहाँ सूर्यास्त होने का नज़ारा एक अनोखा अनुभव है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।यहाँ आपको दक्षिण भारतीय संस्कृति देखने को मिलेगी। अगर आप दक्षिण भारतीय लजी़ज़ पकवानों के शौकीन हैं तो यहाँ ज़रूर आइए। कुछ अन्य जगह भी हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हुई हैं जैसे विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पदम्नाभापुरम महल।
कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह की हसीन वादियाँ आपको इस कदर वश में कर लेंगी कि आप बस इसे के होकर रह जाएंगे। बर्फ से ढके ऊँचे पहाड़ और पेड़-पौधे देखकर आप प्रकृति के रंग में रंग जाएंगे और आपको ऐसा महसूस होने लगेगा की आप इन पत्तों की सरसराहट की भाषा समझ रहे हैं। झील से गिरती पानी की लहर आपको अपनी बाँहों में समेट लेंगी। आप को यकीनन स्वर्ग जैसी अनुभूति होगी। गुलमार्ग, डल झील, सोनमार्ग, पहलगाम आदि जैसी खूबसूरत स्थान आपको मग्न कर देंगे और आप यहाँ बार-बार आना चाहेंगे।
यह शहर यहाँ मौजूदा बीचों के लिए लोकप्रिय है। आप यहाँ किसी भी मौसम में आकर अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी को विश्राम दे सकते हैं। सुबह की शुरुआत पानी के खेलों से कीजिए, फिर शाम को ढलते सूरज को देखते हुए इसे कैमरे में कैद कीजिए, और रात को क्लब में पैर थिरकाते हुए बिताइए। आपको एक ही दिन में विभिन्न प्रकार के लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा । आप यहाँ चर्च अथवा मंदिर में जाकर मन को कुछ पल की शांति प्रदान कर सकते हैं।
वैसे तो आप गोवा हर मौसम में जा सकते हैं, लेकिन गर्मी के सीजन में यहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, इसलिए मैं आपको सलाह दूंगी कि October से March के बीच जाये इस समय में सबसे ज्यादा लोग गोवा आते हैं, इसलिए इस दौरान होटल और flight ticket थोड़ी महंगी हो जाती है|
जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों में स्थित लद्दाख लेह की राजधानी है और भारत के पर्यटन स्थल में से सबसे लोकप्रिय है। गर्मियों के मौसम में यह पर्यटकों से घिरी रहने वाली जगहों में से एक है जहाँ आप रास्तों को बर्फ़ की मोटी चादरों से ढका पाएंगे। इस जगह के दो पहलू हैं – पहला आपको आल्ची, थिकसे, लामायुरु आदि जैसे मठों के दर्शन करा कर आध्यात्मिकता में डूबो देगा और दूसरा आपको माउंटेनियरिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग आदि चीज़ें से रोमांचित कर देगा। आप यहाँ अपने मित्रों के साथ एक बार तो अवश्य आएं और आनंदविभोर हो जाऐं।
यहाँ की मैग्नेटिक हिल को काफी रहस्यमई माना जाता है | लेह लद्दाख देश ही नही बल्कि विदेशो से आने वाले पर्यटकों का भी एक पसंदीदा जगह है |
ladakh kab jaaye :- ( ladakh trip )
आप जब चाहे तब लेह लद्दाख नहीं जा सकते, क्योंकि heavy snowfall की वजह से जाड़े भर highway बंद रहते हैं| लेकिन मई-जून में Manali-leh Highway और Srinagar-leh Highway खुले रहते हैं| आप मई से अक्टूबर के बीच जा सकते हैं|
I am a full time software developer but sometimes I like to write my travel blogs and some knowledgeable thoughts and contents. According to me, LifeDB is the best website to share anything.
Leave a Reply