सभी स्कूल वाहनों में अनिवार्य रूप से कैमरा एवं जीपीएस लगाए जाएं- कलेक्टर
सभी स्कूल वाहनों में अनिवार्य रूप से कैमरा एवं जीपीएस लगाए जाएं- कलेक्टर
कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
उज्जैन, 25 जून।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में वर्षा कल के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी स्कूल बसों में अनिवार्य रूप से कैमरे व जीपीएस लगवाए जाएं। स्कूलों की प्रवेश द्वार एवं निर्गम द्वारा अलग-अलग हों, निजी स्कूलों के संचालक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लाने व ले जाने वाले प्राइवेट वाहनों की भी फिटनेस की जांच करवाई जाए।
ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। समय-समय पर वाहन चालकों की दृष्टि एवं श्रवण क्षमता की जांच की जाए।
राहवीर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
उल्लेखनीय है कि राहवीर योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक बहुत ही प्रभावी योजना है, जिसके अंतर्गत एक्सीडेंट स्पॉट से अस्पताल तक मरीज को ले जाने वाले व्यक्ति को 25000 रुपए पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रावधान है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट पॉइंट को ठीक किया जाए, ब्लिंकर्स एवं रंबल स्ट्रिप लगाए जाएं। सभी ब्लैक स्पाट पर साइन बोर्ड लगाए जाएं व समय-समय पर रोड सुरक्षा अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाएं। इनमें सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित हो। दुर्घटनाओं का मासिक आंकलन हो। सड़क पर कहीं भी अनावश्यक वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी हो एवं हेलमेट की अनिवार्यता को समझाया जाए। सूरज मेहता न्यूज़ चैनल
You may also like: Sensitive Perhaps: Irrealis
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.