राजस्थान मौसम अपडेट 8 जुलाई
राजस्थान मौसम अपडेट 8 जुलाई
🔷आज कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है तथा इसके आगामी 2-3 दिनों में धीरे-धीरे प.उ.प. दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन पंजाब-हरियाणा से होकर गुजर रही है।*
🔷आज भरतपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा शेष ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।*
🔷पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।*
🔷पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई से पश्चिम राज में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।*
मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर
You may also like: सुबह देश राज्यों से बड़ीnews-(7) ट्रंप के सामने ब्राजील ने भी झुकने से किया इनकार, मोदी के बाद जिनपिंग को लगाया फोन; क्या हुई बात?
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.