कोतवाली पुलिस की होटलों पर दबिश:संदिग्ध अवस्था में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को पकड़ा,ज्यादातर स्टूडेंट्स
कोतवाली पुलिस की होटलों पर दबिश:संदिग्ध अवस्था में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को पकड़ा,ज्यादातर स्टूडेंट्स
सीकर
सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने आज अचानक अलग-अलग टीम बनाकर कई होटलों में दबिश दी। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने होटलों में संदिग्ध अवस्था में मिले करीब 23 युवक-युवतियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि थाना इलाके में संचालित कई होटल्स और स्पा सेंटर की पिछले लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वहां अनैतिक गतिविधियों होती है। जिसके चलते पड़ोसी दुकानदार भी काफी परेशान है। ऐसे में आज अभियान के तहत इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जहां से करीब 22 से 23 युवक और युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
सुनील कुमार जांगिड़ के अनुसार इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स है। जो घरवालों को बिना बताए यहां आए हुए थे। फिलहाल शहर में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बता दें कि जिले के कई थाना इलाकों में आज इस तरह का अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
You may also like: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-20-08-2025-संसद ने ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने वाले विधेयक को दी मंजूरी, जेल और 2 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.