देश राज्यों से बड़ी खबरें
देश राज्यों से बड़ी खबरें
शनिवार -19- जुलाई -2025
1.मोदी बंगाल में बोले- घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, भाजपा किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है
2.मोदी बोले- बंगाल में TMC सरकार दीवार बनकर खड़ी है, जिस दिन ये दीवार गिरी, राज्य विकास की गति पकड़ लेगा, तभी असली परिवर्तन आएगा
3.डाइविंग सपोर्ट जहाज INS निस्तार नौसेना में शामिल, भारत में बना, 10 हजार टन वजन का यह वेसल 300 मीटर गहराई में भी रेस्क्यू कर सकता है
4. 'दुनिया को समझो, खुद को तैयार करो', विदेश मंत्री जयशंकर ने छात्रों को दिए चार मंत्र,उन्होंने कहा कि एआई, ड्रोन और ग्रीन हाइड्रोजन की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा को गंभीरता से लेना चाहिए।
5. विदेश मंत्री ने छात्रों को चार खास सलाह दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज की दुनिया वैश्विक है, और हमें उसकी समझ होनी हर हाल में होनी चाहिए।स्कूल को गंभीरता से लें और शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुनें।
दुनिया में क्या हो रहा है, उसमें रुचि लें,शरीर को फिट रखें और किसी खेल में जरूर भाग लें,खुद को खोजें और जीवन को भरपूर आनंद से जिएं
6.भ्रष्ट जज के साथ कौन खड़ा होना चाहेगा, जस्टिस वर्मा को हटाने पर सभी पार्टियां हैं एकमत: किरण रिजिजू<<+D®2>>
7. मानसून सत्र पर I.N.D.I.A. की ऑनलाइन बैठक आज, AAP शामिल नहीं होगी; गठबंधन की लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार मीटिंग
8.आवाज नीचे, सबक सिखा दूंगा… वीडियो में पुलिस को फटकारते दिखे शरद पवार के पोते रोहित पवार
9.अब राज ठाकरे का निशिकांत दुबे पर पलटवार, 'हमको मारेगा दुबे, मुंबई आजा, समंदर में...'डुबा डुबा कर मारेंगे
10 .अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 70% गिरी, ट्रम्प सरकार की पॉलिसी से असमंजस; स्टूडेंट्स को साल बर्बाद होने का डर
11.BCCI को 2023-24 में ₹9742 करोड़ की कमाई हुई, इसमें से 5761 करोड़ IPL से आए; बोर्ड के पास 30 हजार करोड़ रिजर्व में हैं
12.रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 78% बढ़कर ₹26,994 करोड़ हुआ, पहली तिमाही में कमाई ₹2.63 लाख करोड़ रही, कंपनी का रेवेन्यू 5.26% बढ़ा<<+D®2>>
13.राजस्थान-केरल समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इस सीजन देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हुई, लेकिन पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कमी
You may also like: 22 October 2026: Subah Ki Desh-Rajyon Ki Badi Khabrein
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.