शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें 20-07-2025
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
20-07-2025
1.मानसून सत्र कल से, पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर घेरेगा विपक्ष, बिहार चुनाव से पहले ताकत दिखाने का मौका, BJP बोली- हर सवाल का जवाब देंगे
2. कांग्रेस बोली- पहलगाम-सीजफायर पर मोदी जवाब दें, सर्वदलीय बैठक में कहा- मानसून सत्र में यह मुद्दा उठाएंगे; रिजिजू बोले-संसद में हर सवाल का जवाब देगी सरकार,हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार,संसद चलाना सबकी जिम्मेदारी
3.भारत ने बनाई मलेरिया से लड़ने वाली पहली स्वदेशी वैक्सीन, मच्छर से फैलने वाले संक्रमण को भी रोकेगी
4.नए आयकर विधेयक पर संसदीय समिति की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में होगी पेश, कमेटी ने दिए 285 सुझाव
5. फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में पत्नी को भूले शिवराज सिंह चौहान काफिले के साथ जूनागढ़ से राजकोट निकले, एक किमी के बाद वापस लौटे फिर साथ गए
6.पुरी केस- नाबालिग को दिल्ली AIIMS एयरलिफ्ट किया जा रहा, 70 फीसदी झुलसी, हालत गंभीर; 3 आरोपियों ने कल पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी
7.अहमदाबाद में एक ही परिवार के 5 लोगों का सुसाइड, रात के खाने में खाया जहर, पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों की मौत<<+D®2>>
8. देवेंद्र फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, 3 दिन पहले CM ने उद्धव से मुलाकात की थी; सरकार में आने का ऑफर भी दे चुके
9. महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी तूफान उस समय खड़ा हो गया जब राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे सदन की कार्यवाही के दौरान मोबाइल पर रमी खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब राज्य में किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं, तब कृषि मंत्री का ऐसा गैरजिम्मेदाराना रवैया निंदनीय है
10.'मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो...', मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं की तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल
11. ‘उपद्रवियों के पोस्टर लगेंगे, किसी को नहीं बख्शेंगे’, कांवड़ यात्रा के दौरान CM योगी की चेतावनी
12.इंडिगो की चेन्नई-गुवाहाटी फ्लाइट में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, ग्लूकोज लेवल डाउन हुआ, आर्मी डॉक्टर ने इलाज किया; सेना ने सराहना की
13.114 साल के एथलीट को बेटों ने दी मुखाग्नि, पंजाब CM बोले- फौजा सिंह का बुत लगाएंगे; फॉर्च्यूनर की टक्कर से हुई थी मौत
14. अजमेर में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, 19 दिन में पूरे सीजन का कोटा पूरा,राजस्थान के नागौर में सड़क पर मछलियां, पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 78 स्कूल बंद; कश्मीर मार्ग पर लैंडस्लाइड<<+D®2>>
15.जुलाई में विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, शेयर बाजार से निकाले ₹5,524 करोड़।
You may also like: नई दिल्ली: 91 की मौत, 432 घर तबाह और 749 करोड़ का नुकसान... हिमाचल में बारिश ने उजाड़ दिया सबकुछ, आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.