LifeDb home LifeDb
News

दोपहर - शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

By Mani 3 min read

दोपहर - शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें


1.संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात की, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा, 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया, दुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा


2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'देश ने एकता की ताकत देखी है। इसलिए सदन के सभी सांसदगण इसे ताकत दें, इसे आगे बढ़ाएं और मैं निश्चित तौर पर कहूंगा कि हर राजनीतिक दल का अपना एजेंडा होता है, अपनी भूमिका होती है, लेकिन मैं इस सच्चाई को स्वीकार करता हूं कि दल हित में मत भले न मिले, लेकिन देश हित में मन जरूर मिले...'


3.ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हंगामा, राज्यसभा में खड़गे बोले-पहलगाम आतंकी नहीं पकड़े गए, सरकार जवाब दे; नड्डा ने कहा- हम चर्चा को तैयार


4. 'राजनीतिक लड़ाई चुनाव में हो, एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों', CJI ने ED से कहा- हमारा मुंह मत खुलवाइए, नहीं तो कठोर टिप्पणी करनी पड़ेगी,कर्नाटक सीएम की पत्नी को दी राहत


5.'हर हद पार कर रही ED', वकीलों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जल्द ही दिशा-निर्देश बनाने को कहा


6. अहमदाबाद विमान हादसा -सरकार बोली- विदेशी मीडिया मनगढ़ंत बातें कर रहा; एएआईबी निष्पक्ष, नियमों के तहत ही जांच हो रही


7. मैं विपक्ष का नेता, फिर भी मुझे बोलने नहीं दे रहे', राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप


8. 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस- सभी 12 आरोपी बरी,हाईकोर्ट बोला- प्रॉसिक्यूशन दोष साबित करने में नाकाम; घटना में 180 लोग मारे गए थे


9.मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा; एअर इंडिया का विमान रनवे से आगे निकला,घटना ऐसे समय हुई, जब मुंबई में कई दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद रात में तेज बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।


10.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके कुछ टेस्ट हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। डॉक्टर ने सीएम हेल्थ अपडेट साझा किया है।यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सीएम स्टालिन रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी अचानक से उन्हें चक्कर आ गए।


11. सावन का दूसरा सोमवार: एक लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए, बाबा विश्वनाथ ने स्वर्ण मुकुट पहना, काशी में 5 किमी लंबी लाइन


12. मुंबई में पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप खिल रही थी। रविवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद महानगर में रात में भारी बारिश हुई। रातभर हुई भारी बारिश के कारण शहर और उपनगरों के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण अंधेरी मेट्रो को बंद कर दिया गया


13.ट्रम्प ने ओबामा की गिरफ्तारी का AI वीडियो शेयर किया, FBI ने कॉलर पकड़कर गिराया, हथकड़ी लगाई, पास में बैठे मुस्कुराते दिखे राष्ट्रपति ट्रंप


14.स्कूल के नजदीक बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, आसमान में फैला धुएं का गुबार, दौड़ते दिखे बच्चे


15. दिन के निचले स्तर से 650 अंक चढ़ा बाजार, 82,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में 80 अंक की उछाल; मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी


You may also like: दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-16-09-2025शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित और महान राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस सपने को पूरा करने के लिए देश का सुरक्षित होना जरूरी है

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.