बड़ी current news - 03- 08 - 2025
बड़ी current news 03- 08 - 2025-
1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वदेशी उद्योग को समर्थन देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर भारतीय, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो, पक्षपात से ऊपर उठकर स्थानीय अर्थव्यवस्था का समर्थन करे
2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी मंशा साफ कर दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों से 'स्वदेशी' की भावना को पुनर्जीवित करने की पुरजोर अपील की और भारतीयों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और बढ़ती वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के दौर में एकजुट होने का आग्रह किया
3. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि संविधान खतरे में है क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी अपनी शक्ति का इस्तेमाल उसी ढांचे को खत्म करने के लिए कर रही है जिसका वह लंबे समय से विरोध करती रही है
4.सोनिया गांधी ने कहा कि भारत एक समावेशी, न्यायसंगत और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनना चाहता है, जैसा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने सोचा था। 'कांग्रेस पार्टी इसी विचार के लिए खड़ी है और उसी के लिए लड़ती है। यह केवल राजनीति नहीं है, बल्कि हर भारतीय की गरिमा की रक्षा करने की हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है
5. राहुल बोले- भारत का इलेक्शन सिस्टम मर चुका है, मोदी धांधली से PM बने; ECI का जवाब– जून में बुलाया था, आए नहीं
6.राहुल गांधी के पास सबूतों का एटम बम है तो फोड़ें... राजनाथ सिंह की कांग्रेस को खरी-खरी
7. प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा, ₹11 लाख का जुर्माना भी लगा, बलात्कार केस में ठहराया गया था दोषी
8. चुनाव आयोग को घेरने के चक्कर में फंस गए तेजस्वी यादव? दो वोटर कार्ड रखने का आरोप; जांच की मांग
9. राहुल ने किया डेड इकोनॉमी बयान का समर्थन, थरूर बोले- ऐसा कहने के उनके अपने कारण, मेरी चिंता अमेरिका से रिश्ते सुधारने को लेकर
10. मोदी, योगी, भागवत... मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी साध्वी प्रज्ञा का छलका दर्द, बोलीं मुझे ये नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया
11.राजस्थान के बीकानेर-हनुमानगढ़ में मकान गिरे, प्रयागराज में घरों में पानी भरा, काशी में 84 घाट डूबे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 11 मजदूर घायल
12. आसमान से आफत की बारिश हो रही है, जो जमीन पर तबाही मचा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग के टूटने से अमरनाथ यात्रा समय से एक सप्ताह पहले ही खत्म करनी पड़ी है,105 लोगों को बचाया गया,मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति खराब होने पर सेना ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।
13.एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में होगा मुकाबला, टूर्नामेंट के 11 मैच दुबई में, 8 अबू धाबी में होंगे
14. ओवल टेस्ट-भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया, इंग्लिश टीम ने पहला विकेट भी गंवाया, स्कोर 50/1; इंडिया से जायसवाल का शतक
15.'हम अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी को संभालने में सक्षम'; तैनाती के आदेश पर ट्रंप को रूस का जवाब
You may also like: देश राज्यों की बड़ी खबरें.. 08/12/2025
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.