AIIMS बिलासपुर में कई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल
सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (AIIMS) बिलासपुर ने फैकल्टी के कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों वे एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 81 पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन गूगल फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर, 2023 रात 10 बजे तक है और एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी 6 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले पहुंच जानी चाहिए। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
वैकेंसी डिटेल
प्रोफेसर: 24 पद
एडिशनल प्रोफेसर: 14 पद
एसोसिएट प्रोफेसर: 16 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर: 24 पद
अनुबंध के आधार पर सहायक प्रोफेसर: 3 पद
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता की जांच कर सकते हैं।
आयु सीमा
सीधी भर्ती में प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के लिए आयु सीमा 58 वर्ष से कम होनी चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयु सीमा 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच संस्थान की स्क्रूटनी कमेटी द्वारा की जाएगी। उचित जांच के बाद पात्र पाए गए उम्मीदवारों को केवल संस्थान की स्थायी चयन समिति द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन समिति के साथ इंटरव्यू अनिवार्य है जिसके लिए उम्मीदवार को फिजिकल और शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जायेंगे।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹2360/- है। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1180/- का भुगतान करना होगा और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
कहां आवेदन करें
कवरिंग लेटर के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले उप निदेशक (प्रशासन), प्रशासनिक ब्लॉक, तीसरी मंजिल, एम्स, कोठीपुरा, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश 174037 को भेजा जाना चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
!! शेयर करें !!
उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद !
Instagram Page :Follow lifedb_official on insta
Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook
Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin
Twitter Profile: Follow lifedb_official on X
You may also like: UPPSC Assistant Town Planner ATP Recruitment 2023 Notification Out, Apply Online For 24 Post, @uppsc.up.nic.in
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.