Post Details

"कब है दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा अभी नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त?"

Mani

Mon , Oct 20 2025

Mani

कब है दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा अभी नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त:

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है। अब नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। इस सप्ताह में दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इन सभी त्योहारों की डेट और पूजा समय के बारे में

दीवाली 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. 

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत- 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट पर

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का समापन- 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 पर

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक

प्रदोष काल - शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक

वृषभ काल - रात 7 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 3 मिनट तक

गोवर्धन पूजा 2025 डेट और शुभ मूहर्त

गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. 

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक

गोवर्धन पूजा सायाह्न काल मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से शाम 05 बजकर 44 मिनट तक

भाई दूज 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर

भाई दूज अपराह्न समय - दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक

You may also like - tesr

Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.