Post Details

Rangoli video | Simple Rangoli for Diwali | Rangoli Designs | Rangoli for Dhanteras and Diwali

Ajay Patel

Fri , Nov 10 2023

Ajay Patel

दीपावली के इस पावन पर्व पर लिए जानते हैं रंगोली बनाने का महत्व | क्यों बनना है जरूरी रंगोली | रंगोली बनाने के क्या फायदे होते हैं ?

हमारे जीवन पर किस तरह से करात्मक प्रभाव डालती है रंगोली  और हम जानेंगे की सिंपल तरीके से रंगोली किस तरीके से बना सकते हैं, इसके लिए हम कुछ वीडियो और इमेज का उपयोग करेंगे -

दिवाली के मौके पर रंगोली बनाना एक प्राचीन भारतीय कला है। रंगोली को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए बनाया जाता है। रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है  घर में रहने वाले व्यक्तियों के जीवन पर अच्छा असर पड़ता है। रंगोली बनाने के लिए आटा, फूल, पत्तियां और रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। रंगोली में स्वास्तिक, कमल का फूल, लक्ष्मी जी के पद चिन्ह, मोर जैसे कई तरह के चिन्ह बनाए जाते हैं। रंगोली का अर्थ प्राचीन दृष्टिकोण से समझें, तो रंगोली एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है रंगों के जरिए भावों को दर्शाना। अल्पना भारत में कई जगहों पर रंगोली को अल्पना नाम से भी जानते हैं। अल्पना भी एक संस्कृत शब्द ‘अलेपना’ से बना है। जिसका अर्थ है लीपना या लेपन करना। रंगोली बनाने से व्यक्ति के अंदर पॉजिटिव एनर्जी अधिक उत्पन्न होती है, जिससे वह तनाव मुक्त हो जाता है।



Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.