Ayurveda Medical Officer Recruitment 2023
Rajasthan Ayurveda Medical Officer Jobs 2023: सरकारी नौकरी करके करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. नौकरी में चुने जाने के बाद 82 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी. हालांकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आयुर्वेद में ग्रेजुएट होना आवश्यक है. यह भर्तियां राजस्थान में आयुर्वेद क्षेत्र में निकाली गई हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsrrau.info पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
आयुर्वेद विभाग में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि लास्ट डेट का इंतजार ना करें. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्टूडेंट 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. लास्ट डेट बीत जाने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही अपने आवेदन फॉर्म को सब्मिट करना होगा. बता दें कि नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के 652 पद भरे जाएंगे.
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातकोत्तर या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है. अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 82,400 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा.
Ayurveda Medical Officer Recruitment 2023: आवेदन करने के स्टेप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsrrau.info पर विजिट करें.
- यहां DSRRAU रिक्रूटमेंट या करियर पर क्लिक करें.
- सम्बंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें.
- इसके बाद उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
- आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट कर लें.
You may also like: AIIMS Non Teaching Faculty Recruitment 2023
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.