विजाग स्टील प्लांट में अप्रेंटिसशिप के 250 पदों पर भर्ती
विजाग स्टील प्लांट में अप्रेंटिसशिप के 250 पदों पर भर्ती
विजाग स्टील प्लांट में ग्रेजुएट और टेक्निशियन अप्रेंटिसशिप के 250 पद पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट vizagsteel.com पर जाकर 31 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
बीई/बीटेक ब्रांच : 200 पद
डिप्लोमा ब्रांच : 50 पद
शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ने साल 2021, 2022, 2023 में से किसी भी साल में इंजीनियरिंग की हो या डिप्लोमा पास किया हो। इसके साथ ही उसका एमएचआरडी एनएटीएस पोर्टल के साथ रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। अगर रजिस्ट्रेशन न हो तो पहले mhrdnats.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें।
स्टाइपेंड : सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पद के लिए हर महीने 9 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं, डिप्लोमा इंजीनियरिंग पद के लिए 8 हजार रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस : कैंडिडेट्स को उनकी संबंधित ब्रांच के आधार पर पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान आरक्षण के नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। आवेदन करने के लिए mhrdnats.gov.in पर जाकर खुद को इनरोल कराएं और फिर फॉर्म भरें।

Leave a Reply
Please log in to comment on this post.