Post Details

✍️भारत की मिट्टियाँ-gk(MCQ) question

Mani

Mon , Sep 15 2025

Mani

✍️भारत की मिट्टियाँ-


Q-1 : किसी देश की कृषि का मुख्य आधार क्या होता है ?

Ans. उस देश की मिट्टी


Q-2: भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ?

Ans. 8


Q-3 : भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण मिट्टी कौन - सी है ?

Ans. जलोढ़ मिट्टी

(अत्यधिक उपजाऊ होती है, जो नदियों द्वारा बहाकर लाए गए तलछट (गाद, रेत, चिकनी मिट्टी) से बनती है और मुख्य रूप से नदी के किनारों और मैदानों में पाई जाती है)


Q-4: नवीन जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

Ans. खादर मिट्टी

(नदी के बाढ़ के मैदानों में पाई जाने वाली नई जलोढ़ मिट्टी की एक परत है, जो हर साल बाढ़ के साथ नवीनीकृत होती है)


Q-5 : किस मिट्टी में पोटाश की मात्रा सबसे अधिक होती है ?

Ans. जलोढ़ मिट्टी


Q-6 : काली मिट्टी का दूसरा नाम क्या है ?

Ans. रेगुर मिट्टी

(रेगुर मिट्टी, जिसे काली मिट्टी या काली कपास मिट्टी भी कहा जाता है, दक्कन ट्रैप पठार में पाई जाने वाली एक प्रकार की काली चिकनी मिट्टी है.)


Q-7 : काली मिट्टी किस फसल के लिए सबसे अधिक उपयोगी है ?

Ans. कपास

(काली मिट्टी एक उपजाऊ और गहरे काले रंग की खनिज मिट्टी है, जिसे रेगुर मिट्टी या काली कपास मिट्टी भी कहते हैं, और यह कार्बनिक कार्बन से भरपूर होती है!)

Q-8 : लाल मिट्टी का लाल रंग किसके कारण होता है ?

Ans. लौह ऑक्साइड के कारण

(लाल मिट्टी, जिसका गहरा लाल रंग उसमें पाए जाने वाले लौह-समृद्ध चट्टानों और खनिजों के कारण होता है, गर्म और नम जलवायु में प्राचीन क्रिस्टलीय चट्टानों के अपक्षय (टूट-फूट) से बनती है. )


Q-9 : किस मिट्टी में आयरन व् सिलिका सबसे अधिक पाया जाता है ?

Ans. लैटराइट मिट्टी

(लेटराइट मिट्टी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बनने वाली एक अवशिष्ट मिट्टी है, जो भारी वर्षा और उच्च तापमान वाले क्षेत्रों में चट्टानों के गहन और लंबे समय तक अपक्षय से बनती है।)


Q-10 : चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन सी है ?

Ans. लैटराइट मिट्टी

Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.