शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-
दिनांक -15-06-2025
1. धरती पर वापस लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, सैन डिएगो के समंदर में उतरा अंतरिक्षयान,
2. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें पीएम मोदी ने लिखा 'मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं।आपने करोड़ों सपनों को प्रेरित किया', शुभांशु शुक्ला की वापसी पर बोले पीएम मोदी
3. अब रफ्तार पकड़ेगी तेजस की उड़ान, अमेरिकी कंपनी GE ने भारत को सौंपा GE-404 का दूसरा इंजन
4.अहमदाबाद हादसे के 4 हफ्ते पहले ब्रिटेन की चेतावनी, कहा था- बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच चेक करें, जरूरत हो तो रिपेयर करें या बदलें
5. ओडिशा सेक्शुअल हैरेसमेंट केस- छात्रा की मौत, राहुल बोले- बेटियां जल रहीं, PM चुप; केंद्रीय मंत्री प्रधान बोले- कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंक रही
6. 65 दिनों में 22 बार ट्रंप ने लिया संघर्ष विराम का श्रेय, जयराम रमेश ने पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाए
7.उज्ज्वल निकम बोले- मुंबई धमाके रोके जा सकते थे, संजय दत्त ने जिस वैन से AK-47 उठाई, उसके बारे में पुलिस को बताते तो लोग न मरते
8. गवर्नर कटारिया बोले- मुझे भी दिल्ली का कहा करना पड़ेगा, हर पार्टी की मजबूरियां, केजरीवाल जो चाहता, मजबूरी में पंजाब के सीएम वो करते हैं
9.नागरिकता सत्यापन का अभियान ना बने SIR; बीजेपी की सहयोगी पार्टी TDP चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
10.आज से रेल टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव, ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में आधार OTP जरूरी; टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी
11. जम्मू में मिनी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल, 22 लोग सवार थे; सड़क पर फिसलन की वजह से हादसा हुआ
12.टेस्ला की भारत में पहली कार लॉन्च, मॉडल Y के दो वैरिएंट, फुल चार्ज पर 500km और 622km की रेंज, कीमत ₹60 लाख से शुरू
13.सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 82,571 पर बंद, निफ्टी में 113 अंक की तेजी रही; ऑटो, रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में उछाल
14. राजस्थान में भारी बारिश से 16 की मौत, MP में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, UP में उद्घाटन से पहले 4 पुलों की सड़कें बहीं,कोटा-पाली में स्कूल बंद, जयपुर समेत 13 जिलों में अलर्ट
You may also like: How to impress customers ? How to improve sell in bussiness ?
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.