Post Details

𝐎𝐧𝐞 𝐋𝐢𝐧𝐞𝐫 𝐌𝐨𝐬𝐭 𝐏𝐘𝐐𝐬 𝐐𝐮𝐞𝐬𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬समतल दर्पण में पूरे शरीर का प्रतिबिंब देखने के लिए दर्पण की न्यूनतम ऊंचाई व्यक्ति की ऊंचाई की आधी होनी चाहिए।

Mani

Fri , Jul 18 2025

Mani

𝐎𝐧𝐞 𝐋𝐢𝐧𝐞𝐫 𝐌𝐨𝐬𝐭 𝐏𝐘𝐐𝐬 𝐐𝐮𝐞𝐬𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 


1. मेगस्थनीज मौर्य राजाओं के दरबार में कई वर्षों तक रहे थे।

Megasthenes stayed in the court of the Maurya kings for many years.


2. समतल दर्पण में पूरे शरीर का प्रतिबिंब देखने के लिए दर्पण की न्यूनतम ऊंचाई व्यक्ति की ऊंचाई की आधी होनी चाहिए।

To see a full image of oneself in a plane mirror, the mirror should be at least half the height of the person.


3. केले के पत्ते को आसानी से फाड़ा जा सकता है क्योंकि उसकी शिराएं समानांतर रूप में होती हैं।

Banana leaves can be easily torn because their veins are arranged parallel to each other.


4. न्यायमूर्ति रामास्वामी के खिलाफ संसद में महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी लेकिन बहुमत नहीं मिल पाया।

Impeachment proceedings were initiated against Justice Ramaswamy in Parliament but they failed to gain majority.


5. जब एक भारी और हल्की वस्तु को एक ही ऊंचाई से गिराया जाता है, तो दोनों एक साथ भूमि पर पहुंचती हैं।

*When a heavy and a light object are dropped from the same height, both reach the ground at the same time.


6. भारत में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना 1948 ई. में की गई थी।

The Atomic Energy Commission of India was established in the year 1948.


7. वायु की आर्द्रता को मापने के लिए हाइग्रोमीटर का उपयोग किया जाता है।

Humidity in the air is measured using a hygrometer.


8. सीमेंट मुख्यतः कैल्सियम सिलिकेट और कैल्सियम एल्युमिनेट का मिश्रण होता है।

Cement is mainly a mixture of calcium silicate and calcium aluminate.


9. ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार गैस कार्बन डाइऑक्साइड है।

Carbon dioxide is the primary gas responsible for the greenhouse effect.


10. वास्तविक राष्ट्रीय आय प्राप्त करने के लिए प्रति व्यक्ति वास्तविक आय को जनसंख्या से गुणा किया जाता है।

To calculate real national income, per capita real income is multiplied by the population.

Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.