Sat , May 24 2025
ताकतवर वही होता है, जिसके बिना दूसरों का काम आगे नहीं बढ़ता। जिस दिन आप किसी के लिए जरूरत बन जाते हो, उस दिन आपकी असली शक्ति शुरू होती है।
जब आप किसी के लिए ज़रूरी बन जाते हैं, तो आपके बिना उनका काम रुक जाता है। और यही वह स्थिति है जहाँ असली शक्ति जन्म लेती है। खुद जिंस काम को कर रहे हो उसे इतना सीख लो या उसमें इतने घुस जाओ कि आपके बिना वो काम हो ही नहीं, और साथ ही आसपास के लोगों को इतना न सिखाए कि आपके बिना इनका काम चल जाए।
हर दिन खुद से पूछो: "अगर आज मे दूर चला जाऊ तो सामने वाले का कितना नुकसान होगा?" अगर जवाब है "बहुत ज्यादा" तो आप सही रास्ते पर हो।
अगर जवाब है "कोई फर्क नहीं पड़ेगा" तो आपको अपनी उपयोगिता बढ़ानी होगी। अगर आप दूसरों की ज़रूरत बन जाएं, तो वो आपको छोड़ने से डरेंगे।
1. करियर में:
अगर आपकी टीम का हर बड़ा काम आपकी सलाह या एक्सपर्टीज पर टिका है, तो आप अनमोल हो। अगर आप बस "हां में हां" मिलाते हो तो आप कभी भी बदले जा सकते हो।
2. रिश्तों में.
अगर आप अपने प्यार, दया, सलाह, और समर्थन से किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हो, तो वो बिना बोले भी आपकी कद्र करते हैं।
1. चाणक्य
चंद्गगुप्त मौर्य के शासन की सफलता चाणक्य की नीति और मार्गदर्शन पर आधारित थी। चाणक्य अनिवार्य थे, बिना उनके राज्य की नीव ही कमजोर हो जाती।
2. स्टीव जॉब्स:
Apple को जब स्टीव जॉब्स से अलग किया गया, तो कंपनी लड़खड़ा गई। और आखिर में उसे वापस बुलाना पड़ा, क्योंकि जॉब्स की सोच अपरिहार्य थी।
अगर आप दूसरों के लिए 'चाहत' नहीं, बल्कि 'ज़रूरत' बन जाओ, तो आपकी स्थिति सुरक्षित रहती है। लोग उन्हीं को छोड़ते हैं जिनके बिना उनका काम चल सकता है। लेकिन जिन्हें छोड़ने से उनका अपना नुकसान हो उन्हें वो मजबूती से पकड़कर रखते हैं।
अपनी एक ऐसी एक्सपर्टीज़/ विशेषज्ञता विकसित करो जो आसानी से किसी और से रिप्लेस न हो सके। सामने वालों की बड़ी समस्याओं के समाधान बनो। अपने व्यवहार, काम, और सोच से ऐसा योगदान करो कि लोग खुद कहें: "इसके बिना काम नहीं चलेगा।"
क्या आपकी मौजूदगी से किसी की जिदगी आसान बनती है? क्या आपकी सलाह, ज्ञान या काम ऐसा है जो दूसरों को आप पर टिकाए रखे?
Rulle #11 कहता है
"जरूरत बनो, विकल्प नहीं।"
Rule 12 चाहिए ? तो इस पोस्ट को 3 दोस्तों को भेजो और कमेंट करो: इस नियम ने आपको क्या सिखाया? क्या आपने कभी किसी को छोड़ना चाहा लेकिन वो आपके लिए इतना जरूरी था कि आप नहीं छोड़ सके?
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -1
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -2
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -3
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -4
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -5
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -6
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -7
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -8
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -9
The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -10
I am a full time software developer but sometimes I like to write my travel blogs and some knowledgeable thoughts and contents. According to me, LifeDB is the best website to share anything.
Leave a Reply